फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाकियू नेता की पत्नी की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
- सर्पदंश के बाद जिला अस्पताल में हुई थी मौत, चिकित्सक पर एंटी स्नैक वेनम की ओवरडोज देने का आरोप लगाकर किया गया था हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाकियू दिल्ली एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी वर्षा उर्फ सुंदर की मौत के मामले की जांच तीन सदस्यीय समिति करेगी। इसमें सीडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यों की समिति गठित की गई है। उधर, बिसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया।
भाकियू दिल्ली एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी वर्षा उर्फ सुंदर को यमुना मार्ग पर स्थित आवास में काम करते समय सांप ने डस लिया था। परिवार वालों ने पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में उपचार कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वर्षा की मौत हो गई। इस पर परिवार वालों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने चिकित्सकों पर एंटी स्नैक वेनम की ओवरडोज देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के कारणों का पता नहीं चला और बिसरा सुरक्षित रख लिया गया। इस मामले में सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित करेगी, इसमें डिप्टी सीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार और महिला चिकित्सक डाॅ. प्रगति भी शामिल है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें