फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दस गांवों के बीच पहली बार बनेगी तारकोल वाली सड़क

Mon, 05 Feb 2024 02:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
जर्जर हालत में ​घिटौरा से गोठरा संपर्क मार्ग
विज्ञापन
बागपत। जिले के दस गांवों के बीच पहली बार तारकोल वाली सड़क बनेगी। जहां अभी तक खड़ंजा लगा हुआ है और वह भी खराब हो चुका है। दस गांवों को जोड़ने वाले चार संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने दस करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने निविदा जारी कर दी। जो इसी सप्ताह खोली जाएगी और जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में संपर्क मार्गो की हालत काफी खराब है, जहां कई साल पहले लगे खड़ंजे भी अब खराब हो चुके हैं। जिस कारण कई गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है तो खेतों में जाने के लिए किसानों को भी समस्या से जूझना पड़ता है। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने चार संपर्क मार्गों का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में भेजा। जहां से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद शासन से भी मंजूरी मिल गई। जिनके निर्माण के लिए शासन ने दस करोड़ रुपये बजट मंजूर कर दिया।
दस करोड़ रुपये बजट जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिसकी निविदा इसी सप्ताह खोली जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चारों संपर्क मार्गों का निर्माण फरवरी माह में ही शुरू कराने की तैयारी में है, जिससे करीब 25 गांवों लोगों को आवागमन में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

- बजट मंजूर होने से ग्रामीण भी खुश
चार संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए बजट मंजूर होने से आवागमन करने वाले ग्रामीण भी गदगद हैं। कासमाबाद दुड़भा गांव के रहने वाले धर्मपाल शर्मा, आकाश, विशाल, राधे आदि ने बताया कि वर्षों पहले इस मार्ग पर खड़ंजा बिछाया गया था, उसके बाद फिर निर्माण नहीं हुआ। मार्ग पर तारकोल वाली सड़क बनने से खेतों में आवागमन में राहत मिलेगी।
- इन गांवों में बनेगी तारकोल वाली सड़क
लोक निर्माण विभाग को बुढ़सैनी से मतानतनगर से कांसा पुट्ठी होते हुए मवीकलां तक संपर्क मार्ग, घिटौरा से गोठरा संपर्क मार्ग, काठा के पास से पाली होते हुए कासमाबाद दुड़भा तक संपर्क मार्ग, बड़ौली से ढिकौली तक संपर्क मार्ग का निर्माण कराने के लिए बजट मिला है। जिससे इन गांवों के आसपास बसे गांवों के ग्रामीणों को भी सुविधा मिलेगी।
- वर्जन-चार संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए दस करोड़ रुपये बजट मंजूर हुआ है। जिसकी निविदा इसी सप्ताह खोली जाएगी और उसके बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। जल्द ही चारों संपर्क मार्गों का निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।

जर्जर हालत में घिटौरा से गोठरा संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें