फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसान सहित छह लोगों पर किया मधुमिक्खयों के झुंड ने हमला

Fri, 07 Mar 2025 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा के जंगल में मधुमक्खी के हमलेे में घायल बुजुर्ग किसान विजयपाल सिंह। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के जंगल में खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे मोहल्ला मुंडाला के बुजुर्ग किसान विजयपाल सहित छह लोगों पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे घायल होने पर सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुंडाला का रहने वाला बुजुर्ग विजयपाल (80) बृहस्पतिवार सुबह मजदूरों के साथ खेतों में गन्ने की छिलाई कर रहा था। तभी अचानक गन्ने के खेत से निकले मधुमक्खी के झुंड ने विजयपाल सहित बीरसेन, संजय, राकेश, बिजेंद्र, सुदेश पर हमला बोल दिया। मधुमक्खी के झुंड ने सभी को मुंह, सिर और हाथों में काट लिया।
मजदूर दौड़कर नलकूप के कमरे मेंं छुप गए। लेकिन बुजुर्ग विजयपाल दौड़ नहीं सका। इसलिए काफी देर तक मधुमक्खी विजयपाल को काटती रहीं। इससे किसान बेहोश हो गया। नलकूप में घुसे मजदूरों ने बुजुर्ग के परिजनों को फोन कर मधुमक्खी के हमले के बारे में बतायाा। किसान के परिजनों ने खेत मेें पहुंचकर धुआं कर मधुमक्खी के झुंड को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी को उपचार के लिए कस्बे में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सेे चिकित्सकों ने बुजुर्ग की हालत खराब देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें