दाहा। ब्लॉक बिनौली के अंतर्गत टीकरी, दाहा, दोघट, निरपुडा, पुसार में मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिनका लक्ष्य 125 लाभार्थी प्रति सत्र था। सीएचसी बिनौली पद 140 लाभार्थियों को, दाहा में 90 लाभार्थियों को, पुसार में 80 लाभार्थियों को, दोघट में 70 लाभार्थियों को, टीकरी में 40 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। टीकरी में टीकाकरण कम होने के कारण ईओ ललित कुमार आर्य ने ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार के साथ मिलकर टीकरी के वार्ड सभासदों के साथ बैठक की। इसके बाद टीकरी व दोघट चेयरमैन से संपर्क कर आसपास के मस्जिदों और मंदिरों और अन्य जगहों से अनाउंसमेंट कराया गया। घर-घर जाकर आशाओं के ने भी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर कार्य किया गया। टीकाकरण टीम में एएनएम वालेश धामा, प्राची, रोशन आंचल, सुचेता व दीपा और पवित्रा का सहयोग रहा।