फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हादसे को न्योता दे रही जर्जर विद्युत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। शाहजहांपुर गांव में विद्युल लाइन जर्जर हालत में है। इससे गांव में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से विद्युत लाइन बदलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले कई सालों से बिजली की लाइन नहीं बदली गई है। कई बार ग्राम प्रधान व निगम के अधिकारियों से गांव की लाईन बदलवाने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पूर्व प्रधान इस्लाम का कहना कि लाइन जर्जर होने के कारण गांव में हादसा होने का खतरा बना रहता है। विद्युत तार टूटने से गांव के बच्चे झुलस गए थे। एक बच्चें की मौत भी हो गई थी। सैफ अली व परवेज खान का कहना कि लाइन जर्जर होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान के पति जमशेद का कहना है कि गांव की विद्युत लाइन पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बदलनी थी। मगर, अभी तक लाइन नहीं बदलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें