एकाग्रचित्त होकर करें पढ़ाई, मिलेगी सफलता
बिनौली। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम हुआ। जिसमें यूपी बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने कहा कि एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने पर सफलता प्राप्त होती है। कठिन परिश्रम कर ही सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सकता है। कॉलेज प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षाफल परिणाम में जनपद में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले आमिर 85.6, प्राची 76.4 प्रतिशत, अरुण कुमार 76 प्रतिशत, हाईस्कूल में अंजली 81.5 प्रतिशत, फरीन 79.5 प्रतिशत, छवि 75.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, प्रदीप कुमार, जसवंत सिंह, कर्ण सिंह नंबरदार, अशोक प्रधान, विनोद कुमार, रामनिवास, दीपक शर्मा, मुकेश कुमार शामिल रहे।