फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस से उलझे दुकानदार, चार हिरासत में

Sat, 08 Apr 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को नगरपालिका प्रशासन और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों की पुलिस टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने चार लोगों को अभद्रता करने पर हिरासत में लिया और सख्ती कर अभियान जारी रखा।
विज्ञापन


तहसीलदार अमर चंद वर्मा ने नगर पालिका कर्मचारियों और पुलिस के साथ नगर की फूंसवाली मस्जिद से अतिक्रमण हटाओे अभियान चलाया। पुलिस ने सड़क पर रखे सामान को हटाने का प्रयास किया तो दुकानदार उनके साथ उलझे गए। यह देख काफी संख्या मेें दुकानदार वहां पर एकत्रित हो गए। उनका कहना था कि कोई अतिक्रमण नहीं कर रखा है, बाहरी व्यक्ति आकर डिवाइडर के दोनों ओर वाहन खड़ा कर देते हैं, जिस कारण नगर की सड़क संर्कीण हो जाती है।
नेहरू मूर्ति के पास जब पुलिस ने एक व्यापारी का सामान जब्त किया तो कुछ लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस ने सख्ती की और सड़क पर रखे हुए सामान को हटवाते हुए चार लोगों को पुलिस से अभद्रता करने पर हिरासत में ले लिया। बाद में नगरपालिका कर्मचारियों ने उद्घघोषणा कराकर तीन दिनों के अंदर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया। अभियान में कोतवाल नोवेंद्र सिंह सिरोही, अर्बन विशेषज्ञ लोकेश वत्स आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें