फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टायर फटने से पलटी पशुओं से भरी पिकअप

विज्ञापन
बागपत के दिल्ली-यमनौत्री हाईवे दुर्घटना के बाद पलटा पशुओं से भरा वाहन व लगा जाम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
हाईवे पर टायर फटने से पलटी पशुओं से भरी पिकअप
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को टायर फटने से पशुओं से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। उधर, पिकअप पलटने से हाईवे पर जाम लग गया, जिसे काफी देर बाद पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन

हरियाणा का रहने वाला चालक सतपाल अपने साथी राजा के साथ पिकअप गाड़ी में छह पशु लेकर बागपत जा रहा था। बताया कि जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्यादवाद कॉलेज के पास पहुंचे तो पिकअप का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पशु भी हाईवे पर गिर गए। हादसे में सतपाल व राजा घायल हो गए। वहां जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पिकअप व पशुओं को हटवाया और उसके बाद जाम खुला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पिकअप गाड़ी पलटने से दो लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें