फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में 50 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए

विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को मोबाइल वितरित करते डीएम राजकमल यादव व मौजूद कालेज पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। महाराजा अग्रसेन कालेज में मंगलवार को स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालेज के बीसीए व बीएड के 50 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजकमल यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक नंदकिशोर मित्तल, उपाध्यक्ष मनीष मित्तल, सचिन सिंघल ने बुके देकर डीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम में अरविंद गुप्ता, वैभव मित्तल, प्रिंस मित्तल, हरीश चौहान, अंकित शर्मा, रामकिशोर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें