फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या में उम्रकैद के सजायाफ्ता मुजरिम की कैंसर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। किरठल गांव में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या में उम्रकैद के सजायाफ्ता मुजरिम आलमगीर की कैंसर की बीमारी से दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। आलमगीर का पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

अप्रैल 2015 में किरठल गांव में महिला सलीमा, उसके तीन बच्चों करीना (13), सुफियान (8) और आसमीन की हत्या कर दी गई थी। इसमें सलीमा के ससुर दलशेर ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सलीमा के पति आलमगीर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। इसके बाद वर्ष 2021 में आलमगीर को उम्रकैद की सजा सुना दी गई। मेरठ जेल में बंद आलमगीर को पांच वर्ष पहले बागपत जेल भेज दिया गया, जो कैंसर से पीड़ित था। 30 सितम्बर को उसकी हालत खराब होने पर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने बताया कि बंदी आलमगीर की कैंसर से माैत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें