फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत, गंभीर रूप से घायल को दिल्ली किया रेफर

Fri, 17 Feb 2023 12:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में सोनीपत रोड पर निवाड़ा यमुना पुल के समीप बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों व एक मिस्त्री को कुचल दिया। हादसे में मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बिलौचपुरा गांव के रहने इनाम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुराल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सोनीपत से लोनी जा रहा था। बताया कि निवाड़ा यमुना पुल के समीप सड़क किनारे ट्रॉली का पहिया जमीन में धंस गया। जिसके बाद वे अपने दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजार करने लगे। तभी सोनीपत की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े मजदूर वशी खान, तालिब निवासी बिलौचपुरा व ट्रैक्टर मिस्त्री शाहरुख उर्फ सोनू निवासी रंछाड को कुचल दिया। हादसे में ट्रैक्टर मिस्त्री शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायल वशी खान को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: नकली नोटों का मामला: पाकिस्तान से जुड़ रहे तार, आफताब को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही टीम, खुलेंगे बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें