फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक KM तक दहल गए मकान: घरों से बाहर भागे लोग, सहम उठा पूरा गांव, पटाखों से हुआ था तेज धमाका

Tue, 21 May 2024 11:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में पटाखों से हुए तेज धमाके से करीब किलोमीटर दूर तक के मकान दहल गए। इस दौरान लोग भयभीत होकर अपने घरों से बाहर की ओर दौड़े।
विज्ञापन
पटाखों से तेज धमाका हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी के मीतली गांव में पटाखों से हुए धमाके से करीब एक किलोमीटर दूर तक के मकान दहल गए। जिससे भयभीत लोग अपने घरों से बाहर भागे। घंटों तक पटाखे फटते रहे।

विज्ञापन


मीतली गांव में रोजुद्दीन के पड़ोसी संजय, विकास आदि ने बताया कि जिस समय धमाका हुआ, वे अपने घर में बैठे हुए थे। धमाका होते ही उनके मकान भी दहल गए। जिससे उनका परिवार भयभीत हो गया। किसी अनहोनी को लेकर परिवार वालों के साथ घर से बाहर की ओर भागे तो रोजुद्दीन के मकान में पटाखों के धमाका होने का पता चला। उन्होंने बताया कि धमाके के काफी देर बाद तक बचे हुए पटाखे फटते रहे, जिस कारण ग्रामीण रोजुद्दीन के मकान में लगी आग बुझाने के लिए आगे नहीं जा सके।

पटाखों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पटाखे करीब 400 मीटर दूर तक मकानों की छतों पर जाकर गिरते नजर आए। जिससे सूबेदीन, समेत कई ग्रामीणों के मकानों की छतों पर आग लग गई। हालांकि काफी देर मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई।

टटीरी से वहां पटाखे लाकर रखने की बात कही जा रही
बागपत कोतवाली पुलिस ने अग्रवाल मंडी टटीरी में कई महीने पहले छापा मारा था। जहां से काफी पटाखे बरामद हुए थे। बताया जा रहा है कि टटीरी में काफी लोगों ने अवैध रूप से पटाखे स्टॉक किए हुए थे और वहां से पटाखे छुपाने में लग गए। टटीरी से टेंपो में काफी मात्रा में पटाखों को रोजुद्दीन अपने घर लेकर गया था। इस तरह काफी दिन से वहां पटाखे रखे हुए थे।

पटाखों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मकान गिरने के बाद भी नहीं आया रोजुद्दीन
रोजुद्दीन अपने परिवार के साथ भतीजी की शादी में लोनी गया था। उसे फोन करके धमाका होने और मकान गिरने के बारे में बताया गया। मगर उसके बाद भी वह नहीं आया और उसने भतीजी की शादी होने की बात कहते हुए बुधवार को आने के लिए कह दिया।

धमाके से खुल गईं खिड़कियां
ग्रामीण सुरेश कुमार ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कई मकानों की खिड़कियां भी खुल गईं। इसके अलावा सुरेश, विनोद, नरेंद्र, धीरज के मकान की दीवारों और खिड़कियों में दरार भी आ गईं।

खेतों से गांव की तरफ दौड़ पड़े किसान
मीतली गांव में तेज धमाका होने के बाद कुछ ग्रामीण गांव से बाहर की तरफ भागने लगे तो खेतों में काम करने वाले किसान गांव की तरफ दौड़े। किसान राकेश, विकास आदि ने बताया कि गांव में आने के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल सका। जिसके बाद चिंता दूर हुई।

डेढ़ घंटे बाद तक होते रहे धमाके
रोजद्दीन के मकान में आग लगने के बाद डेढ़ घंटे तक पटाखों में धमाके होते रहे। वहां पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाई। उधर, धमाके से जलते हुए पटाखे आसपास से लेकर 400 मीटर दूर मकानों की छतों पर गिरे। जो काफी देर तक सुलगकर फटते रहे। जिससे लोग छतों पर जाने से भी डरते नजर आए।

आग बुझाने के लिए बाल्टियां लेकर पहुंचे ग्रामीण
रोजुद्दीन के मकान में आग लगने के बाद ग्रामीण बुझाने के लिए पहुंचे। लोग बाल्टियों में पानी लेकर पहुंचे तो कुछ ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: मासूम की दी बलि: कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, चाची ने तांत्रिक के कहने पर उतारा था मौत के घाट, खुले कई बड़े राज
विज्ञापन

हजारों का सामान जला
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार दोपहर धमाका ऐसा हुआ कि जैसे बम फटा हो। धमाके की आवाज सुनते ही उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद रोजुद्दीन के मकान में पटाखों में आग लगी मिली। गमीनत रही कि आग की चपेट में आने से कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने से रोजुद्दीन के मकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: 600 रुपये की रिश्वतखोरी में 18 साल बाद सिपाही बरी, मुकदमे की वजह से नहीं मिला था प्रमोशन, पढ़िए पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें