फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर लगी ट्रकों की लंबी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत के औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पार्किंग से उद्यमियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ईंट ढोने वाले ट्रकों की लंबी कतारों के कारण फैक्टरियों के बाहर यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उद्यमियों ने जिला उद्योग बंधु समिति द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद हाइटगेज न लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

बागपत इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अश्वनी कुमार, लोकेश कुमार, योगेश आदि ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में काफी समय से अवैध पार्किंग की जा रही है। इसके चलते कई बार फैक्टरियों के मुख्य गेट से गाड़ियां अंदर नहीं आ पाती हैं। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
-अवैध पार्किंग की समस्या से अधिकांश उद्यमी परेशान हैं, क्योंकि फैक्टरी के मुख्य गेट पर ट्रक खड़ा होने के कारण गाड़ियां अंदर नहीं जा पाती हैं। विकास चौधरी, उद्यमी।
विज्ञापन

-निवाड़ा गांव के रहने वाले चालक उनकी फैक्टरी के बाहर ट्रक खड़े कर अपने घर चले जाते हैं और सात-आठ घंटे बाद वापस आते हैं। इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है।- दीपक मखीजा, उद्यमी
विज्ञापन

वर्जन
-उद्यमियों की समस्या का समाधान कराने के लिए समिति का गठन किया गया है, जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। -अर्चना तिवारी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें