फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईटेंशन लाइन से लोहे की सीढ़ी टकराने से करंट लगने पर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी(बागपत)। डौलचा गांव में बिजली की हाईटेंशन लाइन से लोहे की सीढ़ी टकराने से मजदूर अर्जुन (22) की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अर्जुन का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

डौलचा गांव के प्रधान गुलशन यादव ने बताया कि गांव का अर्जुन ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर अर्जुन ईंट भट्ठे पर काम करने के बाद खाना खाने के लिए घर आ गया था। गांव में वाईफाई केबिल लगाने के लिए लोहे की सीढ़ी लगी हुई थी। वहां से आ रहा अर्जुन भी सीढ़ी पर चढ़ने की कोशिश करने लगा, तभी सीढ़ी अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट लगने से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुन पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर के था। परिवार वालों ने कार्रवाई कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। इसमें सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि मजदूर की मौत होने का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें