फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुल्हन के स्वागत में गाना बजाने पर चले चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की माता कॉलोनी में दुल्हन के स्वागत में गाने बजाने पर पड़ोसियों ने एतराज जताया। इसको लेकर वहां दोनों पक्षों में चाकू चल गए, जिसमें महिला समेत छह घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। माता कॉलोनी निवासी एक युवक निकाह के बाद अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ सोमवार रात घर पहुंचा। दुल्हन के आने की खुशी में परिवार के युवकों ने गाड़ी में तेज आवाज में गाने बजा दिए। गाने बजाने पर पड़ोसी घर से बाहर आ गए और एतराज जताते हुए युवकों को धमकाकर गाने बंद कराने लगे। दूल्हे के परिवार वालों ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और चाकू समेत अन्य हथियारों को लेकर आपस में भिड़ गए। चाकू लगने से दोनों पक्षों के रेशमा, गुलफाम, असलम, जुबैर, सबीन और फारुख घायल हो गए। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया और तहरीर दिए बिना ही वापस चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें