फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क हादसे में एक कांवड़िए की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे हरियाणा के झज्जर जिले के एक कांवड़िया की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

हरियाणा के झज्जर जिले के गुभाना माजरी गांव निवासी अंकित (25) अपने तीन साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। वह मंगलवार सुबह अपने दो साथी कांवड़ियों के साथ निवाड़ा यमुना पुल के पास पहुंच गया। उनका तीसरा साथी पीछे रह गया था। उससे मोबाइल पर बात करने पर पता चला कि उसकी तबीयत खराब हो गई है। जिससे अंकित और उसका साथी प्रथम बाइक पर तीसरे साथी को लेने के लिए जाने लगे। वह लधवाड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो इको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार अंकित और प्रथम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया और वहां से गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया। उनको साथी कांवड़िया सोनीपत के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि इको कार व बाइक की भिड़ंत होने से हादसा हुआ है। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया, जिसे कब्जे में लिया गया है। इसमें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें