फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat Murder: किसान के सिर से सटाकर मारी गोली, कार में मिला शव, मासूम बच्चे करते रह गए पिता का इंतजार

Tue, 11 Apr 2023 10:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat Murder Update : किसान के सिर से सटाकर गोली मारी गई। उसका शव कार में पड़ा मिला। उधर, मासूम बच्चे अपने पिता का इंतजार ही करते रह गए।
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के छपरौली क्षेत्र में बदरखा गांव के जंगल में एक किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसका शव मंगलवार सुबह खेत में काम करने गए मृतक के पिता और अन्य लोगों ने देखा। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


बदरखा गांव के रहने वाले ओमवीर सिंह का बड़ा बेटा अमित कुमार (38) सोमवार दोपहर घर से कहीं जाने की बात कहकर अपनी कार लेकर चला गया था। ओमवीर सिंह ने बताया कि अमित सोमवार देर रात तक घर नहीं आया और उससे परिवार वालों की बात भी नहीं हो सकी। जिसके बाद मंगलवार की सुबह गांव के किसानों के साथ वह खेत में काम करने के लिए पहुंचा तो ट्यूबवैल के पास अमित की कार खड़ी मिली।

उन्होंने कार के अंदर देखा तो उसमें अमित का गोली लगा शव मिला। जिसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सटाकर मारी गई गोली, कार के शीशे से भी हुई पार
पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने सिर से सटाकर गोली मारने की आशंका जताई है। अमित के सिर में गोली लगने के बाद कार के शीशे से भी पार हो गई। पुलिस को कार में तमंचा व एक कारतूस मिला है, तमंचे के अंदर भी एक गोली फंसी हुई थी। पुलिस ने उसे जांच के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की दबंगई: पति पर जुल्म की हदें पार, तीन दिन भूखा-प्यासा तड़पता रहा हाशिम, हैरान कर देंगी ये तस्वीरें
विज्ञापन

सात साल का अभि और पांच साल की गुड्डी करते रह गए पिता का इंतजार
बदरखा गांव के जंगल में अमित कुमार का गोली लगा शव मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अभी सोमवार को अपनी पत्नी रूबी और मां सुदेश देवी से कहीं जाने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद परिवार वाले उसका इंतजार कर रहे थे। जिसका सात साल का बेटा अभी व पांच साल की बेटी गुड्डी शाम को अपने पिता अमित का इंतजार करते रहे, लेकिन रात में अमित घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह मासूम अभी व गुड्डी के सिर से पिता का सांया उठने की सूचना मिली। युवक की मौत होने से बदरखा गांव में शोक छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की करतूत से दंग रह जाएंगे आप, पति की हालत देख अफसर भी हैरान

मृतक अमित के पिता ओमवीर की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस की टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगी हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें