फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रैक्टर नहर में पलटने से किसान की दबकर मौत, दूसरा घायल

Mon, 28 Apr 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खट्टा प्रहलादपुर में पूर्वी यमुना नहर में ट्रैक्टर निकालती जेसीबी मशीन। स्रोत:विडियोग्रैब - फोटो : mathura
विज्ञापन
रटौल। खट्टा प्रहलादपुर गांव में खेत में काम करने जा रहे किसान धर्मपाल (55) का ट्रैक्टर सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पूर्वी यमुना नहर में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दोनों डेढ़ घंटे तक दबे रहे। दबने से किसान धर्मपाल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बंटी घायल हो गया। घायल बंटी का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी किसान धर्मपाल रविवार की सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत में काम करने जा रहा था। रास्ते में गांव का ही बंटी मिला, जो लिफ्ट लेकर ट्रैक्टर में बैठ गया। तभी सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पूर्वी यमुना नहर में पलट गया। इस हादसे में किसान धर्मपाल और बंटी ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
हादसा होते ही राहगीर, किसान और सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज के छात्र दौड़ पड़े। ईंट भट्ठे से जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर बाहर निकाला गया और उसके बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को लेकर परिवार वाले टटीरी के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां से दोनों को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल किसान धर्मपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

धर्मपाल अविवाहित थे और चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उधर, घायल बंटी का बागपत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए। चांदीनगर पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें