फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची 80 हजार पुस्तकों की खेप, सत्यापन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नए शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए जिले में पाठ्य पुस्तकें पहुंचना शुरू हो गई हैं। जिले में लगभग 80 हजार पुस्तकों की खेप पहुंच गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पुस्तकों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाता है। इसके लिए 13 विषयों की लगभग 80 हजार पुस्तकें जिले में पहुंच गई हैं। किताबों के साथ एक सूची भी कार्यालय को उपलब्ध कराई है। पुस्तकों के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। इसमें देश के इतिहास एवं महापुरुषों को पढ़ाने को भी प्राथमिकता दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शासन से उपलब्ध किताबों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिला समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस बार कुछ किताबों के नाम और पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। इन पुस्तकों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें