फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल में बनाई जाएगी हौज, पाइपलाइन से नहर में डाला जाएगा तालाब का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़ल में बनेगी हौज, पाइपलाइन से नहर में डाला जाएगा तालाब का पानी
विज्ञापन

दोघट। भड़ल गांव में पानी की निकासी के लिए तालाब में हौज का निर्माण कराया जाएगा और तालाब के पानी की निकासी पाइप से नहर में कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार ने हौज निर्माण व पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए निरीक्षण किया। तालाब में हौज का निर्माण होने से ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
भड़ल गांव में दो तालाब ओवरफ्लो है। दोनों तालाबों के पानी को पाइप लाइन से नहर में डालने की व्यवस्था है। तालाब में गंदगी होने के कारण पाइप लाइन से पानी की निकासी नहीं हो रही है, जिससे गांव में जलभराव की स्थिति है। मगर अब जल्द की जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। गांव के तालाब में हौज का निर्माण कराया जाएगा। गांव के पानी को हौज से होते हुए तालाब में डाला जाएगा। हौज का निर्माण होने से गांव से आने वाली गंदगी हौज में ही रुक जाएगी और पाइप लाइन से तालाब के पानी की आसानी से नहर में निकासी होगी। बृहस्पतिवार को हौज का निर्माण कराने के लिए नायब तहसीलदार विकास यादव ने गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मीनाक्षी ने बताया कि पानी की निकासी के लिए ग्राम पंचायत की ओर से पाइपलाइन डलवाई गई थी, मगर तालाब में गंदा पानी आने से पाइपलाइन में कूड़ा करकट भरने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे गांव में जलभराव की समस्या हो गई है। हौज का निर्माण होने से तालाब का पानी साफ होकर पाइपलाइन के सहारे नहर में डलवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें