फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांड़ ने सात लोगों को टक्कर मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय(बागपत)। कस्बे में एक सांड़ ने अलग-अलग स्थानों पर सात लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत के कर्मियों ने सांड़ को पकड़कर ट्रॉली के पीछे बांध दिया, उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। अधिकारियों ने सांड़ के पागल हो जाने के कारण मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन


कस्बे में एक सांड़ ने कई दिन से आतंक मचा रखा था। बुधवार सुबह अमीनगर सराय निवासी हरपाल यादव को फव्वारा चौराहे पर पानी पीते समय उठाकर पटक दिया, जिससे उनकी हड्डी टूट गई और सिर में चोट लगने से घायल हो गए। इसके बाद सांड़ ने कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के गेट पर खड़े प्रधानाध्यापक अरुण शर्मा को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इनके अलावा बालाजी मंदिर के सामने गुड्डू, सिंघावली अहीर निवासी प्रहलाद, पूठड़ निवासी अभिमन्यु, पिलाना निवासी बॉबी त्यागी को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
सांड़ ने फिर बिनौली चौराहे पर सराय निवासी विक्की व मनोज को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने जब सांड़ को भगाने का प्रयास किया तो उनके पीछे दौड़ लिया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई और मामले की सूचना नगर पंचायत के कर्मचारियों को दी। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सांड़ को पकड़ लिया। उस समय सांड़ के मुंह से झाग निकल रहे थे, जिसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। कर्मचारियों ने सांड़ को गड्ढा खोदकर दबा दिया।
विज्ञापन



सांड़ पागल हो गया था और वह कई दिन से उत्पात मचा रहा था। नगर पंचायत कर्मियों ने उसे पकड़कर बांध दिया था, उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। कुछ देर बाद उसकी मौत हुई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गड्ढे से उसका शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है। भावना सिंह, एसडीएम व कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी अमीनगर सराय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें