-ढिकौली में ट्रांसफार्मर में आग लगने से कई मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप रही
फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव के मुख्य गेट के पास रखे ट्रांसफार्मर में शनिवार शाम बंदर का बच्चा टकरा गया। इससे धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई और बंदर के बच्चे की मौत हो गई। वहां आए अग्निशमन के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे 100 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
ढिकौली गांव निवासी लखन आर्य, अजय, श्रीपाल आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा। इसके चलते हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए भीड़ लगी रही। लगातार 22 घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से पशुओं के चारे समेत अन्य दैनिक कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने ऊर्जा निगम के अफसरों से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। इस मामले में अवर अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।