फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा

Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोताना गांव में बृहस्पतिवार रात घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। जवाब में बदमाशों ने स्वयं को घिरा देख लोगों पर फायंरिग शुरू कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। कोताना गांव में दो दिनों से बदमाशाें के घुसने की चर्चा है। शुक्रवार रात गांव निवासी दिलशाद और जावेद को तीन-चार अज्ञात बदमाश दिखाई दिए तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पडे और वहां मौजूद बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने अपने को घिरा देख हवाई फायरिंग कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बदमाशों की हर जगह तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नही लगे। घटना से लोगों में भय है। एसएसआई विजय सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस गांव गई थी, लेकिन सूचना झूठी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें