बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्रीय सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता जेवी इंटर कॉलेज ने जीती ।
इस प्रतियोगिता का शुभांरभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर ने फीता काटकर किया। इसमें पहला क्रिकेट मैच जनता वैदिक इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें जनता वैदिक इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। फाइनल में जनता वैदिक इंटर कॉलेज और दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। वसीम ने 19 रन देकर 2 विकेट, शादाब ने 14 रन देकर दो विकेट लिए। जनता वैदिक इंटर कॉलेज की टीम से सौरव ने 33 रन, दीपक ने 16, आकाश ने 15 रन बनाकर स्कोर को 101 तक पहुंचाया, लेकिन दिगंबर जैन कॉलेज की टीम स्कोर को पार नहीं कर सकी और हार गई। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी बाबूराम प्रधान ने बताया चयनित खिलाड़ी 30 अक्तूबर को एमएम इंटर कॉलेज खकेड़ा में जनपदीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसको सफल बनाने में सुधीर कुमार, ओमपाल सिंह, दिनेश, आकाश, सौरभ, दीपक, आशीष, विक्रांत, इकराम, भूषण, विवेक, निशांत, तोसिम आदि रहे।