फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की सुन्हेड़ा ने जेल से करवाया प्रधान पर हमला

Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बंदपुर ग्राम प्रधान प्रवीन चौधरी पर पुलिस सुरक्षा में हुए जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद विक्की सुन्हेड़ा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि विक्की सुन्हेड़ा ने जेल से अपने साथियों से हमला कराया है। प्रवीण चौधरी पर 22 अक्तूबर की सुबह जान से मारने की नियत से बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। जब तक उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी वहां पर पहुंचे बदमाश फरार हो चुके थे। प्रवीण का कहना है कि जेल में बंद विक्की सुन्हेड़ा ने ही उन पर अपने साथियों ने हमला कराया है। उन्होंने दो बदमाशों को पहचान भी लिया है। उन्होंने कोतवाली पर विक्की सुन्हेड़ा, ढाई हजार के इनामी तरुण बंथला, योगेंद्र उर्फ बिट्टू और एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बदमाशों ने जाते समय कहा था कि प्रधान को मारने का जो काम विक्की ने सौंपा था, वह अधूरा रह गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि एफआईआर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें