फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि और अशफाक उल्ला को याद किया

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष उर्मिला सिंह के कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि और अमर शहीद अशफाक उल्ला की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सभी बुराईयों को त्याग कर मानवता से भी ऊपर उठकर ऐसा कार्य किया जो इस सृष्टि पर देखने को नहीं मिलता। जीवन में ऐसा अद्भुत कार्य उन्होंने महाकाव्य रामायण लिखकर किया। काल जगत के क्षेत्र में ऐसे पहले कवि हुए जिन्होंने मानव जाति का ज्ञान, कर्म, भक्ति के रास्ते पर चलना सिखाया। उन्होंने अमर शहीद अशफाक उल्ला की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्हाेंने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता के महासंग्राम की धधकती ज्वाला में कूदकर सब कुछ त्याग कर अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। गोष्ठी का संचालन कर रही उर्मिला सिंह ने दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शिव कुमार कटारिया, जाहिद, ओंकार दत्त, इस्लाम, संतोष, बबीता, बालेश, सुदेश, प्रियंका, आजाद, सोनिया, तेजवीर तोमर, राकेश शर्मा, लतीफ ठेकेदार, देवेंद्र राणा, ओमवीर, धर्मपाल, अनुराधा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें