फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित प्रकरण को लेकर शुरू करेंगे आंदोलन

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बामनौली गांव में अंकित को बिनौली पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में पुलिस कर्मियों को क्लीन चिट मिलने के विरोध में बैठक की। इसमें पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा बामनौली गांव के अंकित पुत्र बलजोर सिंह को 11 जून 2014 को बिनौली थाने के एसओ रमेश चंद राणा, सिपाही सोनू व अन्य 7-8 पुलिस कर्मी घर से उठाकर ले गए और उसे थर्ड डिग्री दी थी। इसमें एसपी के आदेश पर एसओ रमेश चंद राणा, सिपाही सोनू समेत 7 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट में एसओ और सिपाही को क्लीन चिट दे दी है। इससे गांव के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा इस मामले में गांव के कई लोग गवाह भी हैं, जो मुकरे नहीं हैं। बैठक में निर्णय लिया इसको आंदोलन शुरू होगा और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इसमें अरविंद चौधरी, कुलदीप तोमर, चौधरी रामकृपाल, सुखवीर सिंह, रोहताश, सोमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें