खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम रटौल में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर हजाराें का सामान और नगदी चुराई। गुस्साएं व्यापारियाें ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार की रात में चोराें ने व्यापारी रामनिवास की बुक एवं जनरल स्टोर नामक दुकान का शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखी छह हजार रुपये की नगदी और हजाराें रुपये का अन्य सामान चुराया। शुक्रवार की सुबह लोगाें ने व्यापारी रामनिवास को दुकान का शटर टूटने की सूचना दी। सूचना पर रामनिवास समेत व्यापारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को दुकान में हुई चोरी की सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दी। साथ ही मौके पर मौजूद आक्रोशित व्यापारियों ने रटौल चौकी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा आए दिन क्षेत्र में चोरी हो रही है, पुलिस चुप्पी साधे हैं। उन्होंने कहा यदि पुलिस ने तीन दिन में चोराें का सुराग लगा नहीं पकड़ा तो वह अधिकारियों के कार्यालयों के सामने आंदोलन करेंगे।