फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के अच्छे दिन आ गए : सत्यपाल सिंह

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा गरीबों का पैसा अब बीच में नहीं रुकेगा, किसी कार्यालय के माध्यम से नहीं सीधे खातों में ही पहुंचेगा। अब गरीबों का अभ्युदय होगा, गरीब लोगों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

सांसद सत्यपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री जन-धन योजना के शुभारंभ के मौके पर जिला अग्रणी बैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही दिन में एक करोड़ लोगों का खाता खोला गया। बैंकों ने अब तक 82 प्रतिशत पैसा उन लोगों को दिया, जो पहले से ही संपन्न हैं। उद्योगों को बैंक ने लोन देने में कोई दिक्कत नहीं की। गन्ने का पैसा इसीलिए नहीं मिला, क्योंकि बैंकों को मिलों की गारंटी नहीं मिली, किसानों की क्या गलती। बैंकों से गरीब को उधार लेने के लिए भी पैसा देना पड़ता है। उन्होंने कहा बागपत में किसी बैंक ने गड़बड़ की तो हम नहीं छोड़ेंगे। अब गरीबों की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी।
बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा गरीबों के लिए आगे बढ़ने का मौका है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से सहयोग के लिए कहा। बागपत विधायक हेमलता चौधरी ने योजना का स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी बैजनाथ राम ने कहा कि लोग इस योजना का लाभ उठाएं। अग्रणी बैंक प्रबंधक कविराज पाणिग्रही ने ने कहा 17000 खाते एक ही दिन में खाते खोले हैं। इससे पूर्व इस योजना के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए भाषण को टेलीविजन पर दिखाया । इसमें एसबीआई की सहायक महाप्रबंधक दीप्ति मित्तल, सिंडिकेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक बाबूराम कश्यप, ओबीसी के आरएम आरके अरोड़ा, अनुराग गुप्ता, नाबार्ड के डीडीएम इंद्रमीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

बड़ौत। धन जन योजना में आंध्रा बैंक शाखा ने कैंप लगाकर लोगों के खाते खोले। इसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णपाल मलिक ने की। उन्हाेंने योजना में ग्राहकों को बैंक खातों की पासबुक बांटी। बैंक मैनेजर सिद्धार्थ गौतम ने बताया इस योजना में सभी खातेदारों को डेबिट कार्ड दिया जाएगा और कार्ड धारक को एक लाख का दुर्घटना बीम निशुल्क प्राप्त होगा और खाता शून्य बैलेंस पर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें