फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दिए सटीक जवाब

Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। रेडिक्स पब्लिक स्कूल गूंगा खेड़ी में एनवायरमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाइजेशन और हम्बोल्ड स्टेट यूनिवर्सिटी अर्कता कैलिफोर्निया अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा प्रचार-प्रसार के तहत एक रिसर्च कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इसमें कक्षा नौ के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से हुआ। इसके ब्रह्मा हरपाल आर्य रहे। इस मौके पर एनवायरमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाइजेशन के संजय राणा ने बताया हम्बोल्ड स्टेट यूनिवर्सिटी अर्कता कैलिफोर्निया अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षा, शिक्षा प्रचार-प्रसार एवं पोषण और स्वास्थ्य विषय पर बागपत जनपद के लगभग 12 विद्यालयों में तीन चरणों में कार्यक्रम प्रारंभ किए। इसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से 6 से 10 बच्चों के साथ रिसर्च कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में स्कूल के कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं से आरके सिंह ने विज्ञान, पर्यावरण, स्वास्थ्य, सामान्य ज्ञान आदि विषय पर प्रश्न किए। इनका उत्तर छात्र-छात्राओं ने दिया। इसमें साक्षी तोमर, आंजल तोमर, सचिन मान, सौरभ तोमर, लक्की तोमर, आदित्य तोमर को दूसरे चरण के लिए चयनित किया। इसकी अध्यक्षता पीतम सिंह वर्मा ने की। संचालन देवेंद्र राणा ने किया। इसमें हरद्वारी लाल, अनुज मलिक, अन्नु मलिक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें