फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली

Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। पूठड़ गांव के जनसेवा केंद्र पर बन रहे आधार कार्ड में अवैध वसूली को लेकर जमकर हंगामा हुआ। संचालकों पर कार्ड बनवाए के नाम पर 20 से 30 रुपये अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान और संचालकों में इस बात को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

जन सेवा केंद्र के माध्यम से आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। सोमवार को लोगों ने जन सेवा केंद्र संचालकों सांकलपुट्ठी निवासी कपिल एवं अंकित पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड बनवाने के नाम पर किसी से 20 रुपये और किसी से 30 रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि कार्ड निशुल्क बनने हैं। ग्राम प्रधान रामवीर यादव की जनसेवा संचालकों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। जिसके बाद संचालकों ने आधार कार्ड बनाने बंद कर दिए। हंगामा करने वालों में दीपेंद्र यादव, सतवीर, ओमकार शामिल रहे। जन सेवा केंद्र संचालक कपिल, अंकित का कहना है कि वह सिर्फ फोटोस्टेट कराने के लिए ही 20 रुपये लोगों से ले रहे हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की शिकायत मिल चुकी है। इसकी जांच कराई जाएगी। आधार कार्ड निशुल्क बनाए जाने हैं। आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें