फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक चालक ने पुलिस को दौड़ाया

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। प्रमोद कुमार पुत्र तेज सिंह निवासी कंडेरा का जनता वैदिक कालेज के पास से गुजर रहे मीरापुर रजवाहे पर खाली प्लाट पड़ा है। उसने मकान बनाने के लिए वहां छह हजार ईंटें डाली हुई थी। गुरुवार की रात एक मिनी ट्रक में कुछ लोगों ने वहां से चोरी से ईंट भरनी शुरू की तो इसकी सूचना प्लाट मालिक को लग गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आता देख मिनी ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग खड़ा हुआ। घंटों पुलिस को ट्रक चालक ने दौड़ाया। कई जगह पुलिस ने अवरोधक भी खड़े किए, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। हालांकि पुलिस ने उसका नंबर एचआर 38 एन 6832 पता कर लिया है, जो लोनी का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें