फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में आठ घायल

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाआें समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मिनी बस लोनी से बागपत की तरफ जा रही थी। जब बस खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड के पास पहुंची तभी होटल के सामने खडे़ ट्रक को चालक अचानक स्टार्ट कर मार्ग पर ले आया। इसके चलते पीछे से आ रही बस ट्रक से जा भिड़ी। बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार चालक नरेंद्र, यात्री अमरीश, मनोज, सुशीला घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार बागपत निवासी याकूब, नईम किसी कार्य से लोनी जा रहे थे। जब वह तहसील के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। इससे याकूब, नईम एवं दूसरी बाइक पर सवार अरविंद निवासी बड़ौत उसकी पत्नी कविता समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें