बागपत। सीएचसी में डिलीवरी के दौरान हुई नवजात की मौत के मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी है। उन्होंने महिला चिकित्सक और बाल विशेषज्ञ से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएचसी में महिला चिकित्सक की ड्यूटी होने के बाद भी रविवार देर शाम अस्पताल से चिकित्सक नदारद थी। चिकित्सक की अनुपस्थिति में अहैड़ा निवासी गर्भवती महिला की नर्सों ने डिलीवरी कर दी। डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि बच्चे की मौत लापरवाही के कारण हुई है। यदि महिला चिकित्सक डिलीवरी करती है तो बच्चे की जान बच जाती। मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ जेपी शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।