फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजदे में झुके सिर, दुआ में उठे हाथ

Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खुशियों की सौगात लेकर आई ईद उल फितर ने हर ओर मुहब्बत की मिठास घोल दी। पुरखुलूस माहौल में लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर भाईचारे का पैगाम दिया। ईद की नमाज में मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआ की गई। रंग बिरंगे कपड़ों में सजे संवरे नन्हे मुन्नों ने इस रौनक को चार चांद लगा दिए। हर ओर ईद की खुशी का रंग नजर आया। ईदगाह में शहर काजी हबीबुर्रहमान ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने अपनी तकरीर में नमाजियों से दीन की राह पर चलने के लिए कहा। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआ हुई। मरकज वाली मस्जिद में इमाम मोहम्मद कासिम ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

उधर, ईदगाहों और मस्जिदों पर ईद की नमाज के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। ईदगाह पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। दूसरी ओर पॉवर कारपोरेशन ने ईद के लिए इस बार अतिरिक्त बिजली का इंतजाम नहीं किया था। रोजाना की तरह ईद पर भी बिजली की रोस्टिंग हुई।
वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी में ईद की नमाज के लिए लोग नए कपड़े पहनकर पहुंचे। इससे पूर्व मौलवी हाजी जहीर अहमद ने तकरीर की। मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की गई। इसकेबाद खुतबा पढ़ा गया। उधर, ईद पर भी बिजली ने खूब परेशान किया। इसे लेकर सभासद अशोक सिंघल, बिमलेश देवी, मुकेश रूहेला ने रोष जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें