बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ले स्थित स्वास्थ्यकेन्द्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीज देखते च?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले के 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्य जन आरोग्य मेले में 965 मरीजों को उपचार मिला।
रविवार को जिले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां उपचार के लिए 166 त्वचा, 105 गैस, 13 लीवर, 74 शुगर, 53 बुखार, 46 मलेरिया की जांच, 43 हाइपर टेंशन जांच कराई गई और 74 मरीजों की एंटीजन जांच की गई। सभी मरीजों की मलेरिया जांच नेगेटिव आई है। सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने मेले का निरीक्षण कर उपचार करने के निर्देश दिए।