फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिले भड़ल गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। ऊंट तस्करी से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए रविवार को एसपी भड़ल गांव पहुंचे। जहां लोगों से पूछताछ कर तस्करी करने वालों के बारे में पता लगाने की कोशिश की। ऊंट तस्करी के कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद से अफसर लगातार जांच पड़ताल में जुटे हुए है। जिसमें शनिवार को एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने ऊंटों के कारोबार से जुड़े लोगों से पूछताछ की थी। उधर रविवार को एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने भड़ल गांव पहुंचे। जहां पूछताछ में लोगों ने बताया कि गांव के करीब 70 लोग ऊंटों के कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस की सख्ती होने के बाद लोगों ने कारोबार छोड़ दिया था। एसपी ने दोघट पुलिस को सख्त कार्रवाई करने और ऊंट तस्करी पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा एसओजी टीम भी ऊंट तस्करी से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें