खेकड़ा (बागपत)
मतदान की खुमारी उतरने के बाद लोग गली मोहल्लों की चौपाल पर एकत्र होकर लोग लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर चर्चा करने लगे। फिलहाल मतदान का परिणाम 23 मई को उदय होगा।
लोकसभा चुनाव के बाद लोग अब गली मोहल्लों की चौपाल पर एकत्र होकर खुलकर चर्चा करने लगे है।ं साथ ही नुक्कड़ों, चौराहों, पान की दुकानों पर लोग दिन भर हार जीत की चर्चा करने में लगे हैं। भाजपा व महा गठबंधन के लोग अपनी जीत को पक्का मान रहे हैं। बहरहाल, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हैं, लेकिन लोगों द्वारा लगाए जा रहे समीकरणों से भाजपा व महा गठबंधन के लोग अपनी अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। इस दौरान अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने का दावा करने के चलते नोक झोंक भी होती रहती है, लेकिन कुछ लोग हस्तक्षेप कर नोकझोंक में खत्म भी करा रहे हैं।