बिनौली (बागपत)।
सिरसली के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह को सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विदाई दी। इस अवसर पर बीईओ सतीश शर्मा ने उन्हें शाल स्मृति चिह्न व धार्मिक साहित्य भेंट किया। इस दौरान सहयोगी अध्यापकों ने भी उन्हें उपहार दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान राजू तोमर, आजाद सिंह, ओमवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, अनिता, नीतू, कमल तोमर, समीर कौशिक आदि रहे।