बड़ौत (बागपत)। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 20 के सभासद ललित जैन ने अधिकारियों से परेशान होकर सभासद पद से इस्तीफा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को भेजा है। ललित जैन ने त्याग पत्र में बताया कि उन्होंने वार्ड में सफाई निर्माण कार्यों में अनियमितता, मरम्मत स्ट्रीट लाइट समेत अनेक समस्याएं रखी। इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों से मौखिक एवं लिखित भी निवेदन किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे क्षुब्ध होकर उन्हें सभासद पद से इस्तीफा देना पड़ा है। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।