बड़ौत (बागपत)। इंडियन इंटर कॉलेज में होम एग्जाम में मंगलवार को दर्जनों छात्र अनुपस्थित रहे, जिन्हें कॉलेज प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया। डायरेक्टर विजयानंद और प्रधानाचार्य बीना आर्य ने बताया कि यूपी बोर्ड की तर्ज पर कॉलेज में होम एग्जाम शुरू कराया गया है। मंगलवार को अंग्रेजी विषय का पेपर में 750 बच्चों को परीक्षा देनी थी। इसमें 730 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 20 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। उनके परिजनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।