फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनौली में काट दिए हरे शीशम के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव के जंगल में कई दिन से हरे शीशम के पेड़ काटे जा रहे हैं। रात्रि में पेड़ काट कर लकड़ी को खेल मैदान में डाल दिया जाता है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

गांगनौली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में पिछले कई दिन से शीशम के हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। रात्रि में लकड़ी माफिया इलेक्ट्रानिक आरी मशीन से पेड़ को काट कर गिरा देते हैं। पेड़ की लकड़ी को गांव के खेल मैदान में लाकर डालते है। दो-तीन दिन बाद लकड़ी को उठाकर ले जाते है। ग्रामीण राजवीर, पप्पू, दिनेश, बिट्टू, महावीर, राकेश आदि ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। डीएफओ अनिल कुमार ने बताया कि पेड़ काटने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें