फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के सामने ई-रिक्शा चालकों का कब्जा, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक क्षेत्र में दुकानों के सामने लाइन लगाकर ई-रिक्शा खड़ी करने से परेशान दुकानदार कोतवाली पहुंचे और उन्होेंने पुलिस से नो एंट्री में खड़ी होने वाली ई-रिक्शा को हटवाने की मांग की । पुलिस ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्र वंदना चौक के काफी संख्या में दुकानदार कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि राष्ट्र वंदना चौक पर बड़ौत रोड की तरफ से नो एंट्री व नो पार्किंग क्षेत्र में सड़क पर सुबह से रात तक रोजाना ई-रिक्शा चालक लाइन लगाकर खड़े हो जाते है। इससे क्षेत्र में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती। दुर्घटना होने की भी संभावना अधिक हो जाती है। दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक दुकानदारों के साथ झगड़े पर उतारू रहते हैं। उन से गाली गलौच करते हैं। पांच-छह दिन पहले ई-रिक्शा चालकों ने दुकानदारों के साथ झगड़ा किया । उन्होंने कहा यदि ई रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने व्यापारियों को क्षेत्र में ई रिक्शा खड़ी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुनील चौहान, विनोद, उदयवीर सिंह, अंकुर चौहान, संजय, विकास आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें