बागपत। सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद मुजफ्फरनगर के जिला धर्म प्रचार प्रमुख इंद्र दास महाराज के फोटो के साथ संदेश वायरल हुआ है। साधु का दावा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उसने वर्ष 1992 से अन्ना त्याग रखा है। वह सिंघावली अहीर गांव के मंदिर में रहते थे।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तेड़ा गांव निवासी नरेंद्र कुमार बजरंगी के फेसबुक एकाउंट पर विश्व हिंदू परिषद मुजफ्फरनगर के जिला धर्म प्रचार प्रमुख इंद्र दास महाराज के फोटो के साथ संदेश वायरल हुआ है। संत इंद्र दास महाराज ने दावा कि है कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए निर्माण को लेकर उसने वर्ष 1992 से अन्ना त्याग रखा है। वह फल खाकर जिंदा है। उन्होंने कहा कि जब तक राम मंदिर नहीं बनेगा, वे अन्ना नहीं खाएंगे। वे सिंघावली अहीर गांव के मंदिर में रहते थे। ग्रामीणों के साथ कुछ कहासुनी के बाद उन्होंने मंदिर छोड़ दिया था। अब वे प्रयागराज में चल रहे कुंभ में जाने की तैयारी कर रहे हैं।