फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा, धूप निकालने पर मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सुबह के समय हुई बूंदाबादी से मौसम ठंडा हो गया। रात से ही मौसम बिगड़ना शुरू हो गया । शीत लहर के चलते सर्दी का प्रकोप बढ़ गया । सुबह और शाम की ठंड से हर कोई बेहाल है। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

सर्दी का पारा निरंतर गिरता जा रहा है, ऊपर से रविवार की सुबह हुई बूंदाबांदी ने लोगों की ओर परेशानी बढ़ा दी है। इससे मौसम और भी अधिक ठंडा हो जाएगा। बूंदाबांदी से जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए है। इससे गेहूं, गन्ना और अन्य फसलों की सिंचाई हो गई है। देर रात से ही मौसम खराब होना शुरू हो गया । आकाश में बादल छाए हुए थे। एक दो बार बूंदाबांदी भी हुई। रातभर शीत लहर चलती रही, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। कई दिन से कोहरा और शीत लहर भी लोगों को परेशानी में डाले हुआ था। शाम होते ही सर्दी के कारण लोग जल्दी घरों में दुबक गए। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर घरों के लिए निकल गए। प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर कराई गई अलाव की व्यवस्था का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें