बागपत। शहर में नूर मस्जिद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मस्जिद को मरकज घोषित कराना चाहते हैं। इसको लेकर दो पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर दूसरे पक्ष की शिकायत की। बाद समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर समस्या हल कराने की मांग की।
मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि शहर में मरकज वाली मस्जिद मोहल्ला व्यापारियान में मौजूद है। जबकि कुछ लोग समाज के अधिकांश लोगों की इच्छा के विरुद्ध जलसा आयोजित कर जबरदस्ती नूर मस्जिद को मरकज घोषित कराना चाहते हैं। जबकि शहर व मोहल्ले के 98 प्रतिशत से ज्यादा लोग मोहल्ला व्यापारियान की मस्जिद को ही मरकज रखना चाहते हैं। शहर में एक ही मरकज हो सकती है। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने झगड़ा होने की आशंका जताई। एक पक्ष के लोगों ने पहले कोतवाली और इसके बाद एसडीएम को प्रार्थनापत्र सौंपा। इसमें सभासद इकराम, इरशाद, तरन्नुम, इमरान, महमूद, अली जान, निशार, महबूब, इकबाल, तौफिक, रिजवान, अनस, जहूर आदि शामिल रहे।