अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। झारखंड के रांची में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कस्बे में तीनों छात्रों का स्वागत किया गया। पूर्व सभासद राकेश कुमार मानव ने बताया कि 11 से 14 दिसंबर तक झारखंड के रांची में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें कस्बे के विशाल मानव, उत्कर्ष और आदर्श मानव टीम का हिस्सा बने थे। तीनों ने दमदार प्रदर्शन किया। शनिवार को कस्बे में लौटने पर उनका स्वागत किया। तीनों खिलाड़ी डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र है। भाकियू नगराध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह, व्रिमेश आर्य, नोरंग, रम सिंह वर्मा, जयप्रकाश, संजय, लखीराम, देवकराम, मनोज सभापति मौजूद रहे।
यौगिक क्रियाएं काई
अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में योग शिविर में साधकों को योग की विभिन्न क्रियाएं कराई। विनोद चौधरी, डॉ. सुनीता, युवा प्रभारी प्रदीप कुमार, अर्जुन गिरि, विनेश कुमार, मंजू जैन, डॉ. मीना मित्तल, प्राचार्या डॉ. कमला अग्रवाल मौजूद रहे।