अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब में वेणु आई केंद्र पर अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा दीन हीन की सेवा में क्लब के पदाधिकारी सबसे आगे है।
बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष लायन विनय मित्तल की अधिकारिक यात्रा के अवसर पर अत्याधुनिक आई सपोर्ट मशीन के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रहे विधायक योगेश धामा ने इसका शुभारंभ किया। क्लब की सराहनीय कार्यों को गिनाया । मंडल अध्यक्ष विनय मित्तल ने कहा कि अग्रवाल मंडी टटीरी का सेवा कार्य लायन वाद में विशेष स्थान है। अभिमन्यु गुप्ता अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत देवदूत की तरह कार्य कर रहे है। इन्हीं से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों शुरू किए। कार्यक्रम के दौरान दो महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई। कार्यक्रम में अभिमन्यु गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, डॉ. राम ेेलाल, सचिन सिंघल, हंसराज गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, डॉ. कमला अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अभिषेक जैन, प्रदीप नैन, संदीप अग्रवाल, दीपक शर्मा को सम्मानित किया। त्रिमूर्ति स्कूल के बच्चों के आंखों की जांच की गई। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, हंसराज गुप्ता, कौशल त्यागी, अल्का गुप्ता, अशोक कुमार, राजीव गोयल, मनोज गुप्ता, मनोज मित्तल, अजय मित्तल, अतुल जिंदल, आशुतोष मित्तल, योगेश चौधरी का सहयोग रहा।