अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में चल रहे चतुर्थ पन्ना धाय बालिका योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के प्रथम सत्र में आसन, प्राणायम और दूसरे सत्र में पद संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया। व्यायाम शिक्षक प्रियांशी आर्य ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति का गौरवमयी हिस्सा है। योगा अभ्यास से रोगी से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। बुढ़ापे में भी जवान बने रह सकते हैं। दूसरे सत्र राजेंद्र ठेकेदार के यहां से पद संचलन का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका शुभारंभ चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। आत्म सुरक्षा के गुर सिखाएं गए। इसमें शिविर की संयोजक प्रियंका आर्या, शिवकुमार आर्य, विजय आर्य, सुबोध, मनोज आचार्य, मास्टर मनोज, मनीषा, पिंकी, मनोज उर्फ एडवोकेट, सरोज देवी, अमरदीप, आसिफ, सुशीला, अनुराधा, ज्योति, कोमल, मीनाक्षी, चौधरी प्रहलाद, सचिन व्यास का सहयोग रहा।