दोघट (बागपत)। पुलिस ने 11 सितंबर को निरपुड़ा गांव में युवती से हुई छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी खालिद उर्फ बादशाह पुत्र शादिक निवासी बरनावा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से से जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
प्रधानमंत्री योजना में बनेगी क्षेत्र की सड़कें
दोघट। जिला पंचायत सदस्य रहीसूद्दीन ने बताया प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दाहा से गढ़ी कांगरान, फौलादनगर, मिलाना, खपराना मार्ग की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोपुरा से फौलादनगर, दाहा से गैडबरा, मिलाना से झूंडपुर तक पीडब्लूडी द्वारा सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।